Monday, January 12, 2026

हिमाचल में अब तक ओलों के कहर से 27 करोड़ की फसल तबाह

शिमला जिला में सेब व अन्य फलों को 15 करोड़ का नुकसान
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में इस बार सेब व अन्य फलों पर कुदरत ने कहर बरपाया है। पिछले दिनों सूबे के कई क्षेत्रों में ओलोवृष्टि के चलते बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। प्रदेश में ओलों से करीब 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान सेब की फसल को हुआ है। बागवानी विभाग ने सेब व अन्य फलों के नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।
प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की फसल के कम पैदावर का अनुमान लगाया जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फ्लावारिंग के दौरान ओलों ने कहर बरपाया है। इससे सेब की सेटिंग नहीं हो पाई है। इससे सेब के अलावा अन्य स्टोन फ्रूट को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश बागवानी विभाग ने फलों के नुकसान की रिपोर्ट तेयार कर दी है। बागवानी विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक सेब व अन्य फलों को बर्फबारी, ओलों व ज्यादा ठंड पडऩे से करीब 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस मे से करीब 15 करोड़ रुपए का नुकसान अकेले शिमला जिला में हुआ है। कइरत के इस कहर से बागवानों की आर्थिक संकट में पड़ गई है। बागवानी सरकार से ओलों से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग करने लगे है।
इस बार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ओलों के अलावा बेमौसमी बारिश से सेब व अन्य फलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं ओलों ने जिला शिमला के अलावा कुल्लू और मंडी में जिला में भारी तबाही मचाई है। उधर, बागवानी विभाग ने सेब व अन्य फलों के नुकसान की रिपोर्ट सरकर को भेज दे दी है। इसके बाद प्रदेश सरकार इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजेगी। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के सामने नुकसान की भरपाई के लिए धन राशि जारी करने का मामला उठाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles