Sunday, August 2, 2026

केंद्र सरकार ने महिलाओं को थमाया एक तिहाई आरक्षण का झुंझना : डोली शर्मा

संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की पहल कांग्रेस ने की
सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डोली शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने महिलाओं को संसद में एक तिहाई आरक्षण का झुंझना थमा दिया हैं। अगर भाजपा महिलाओं की इतनी ही हितेषी है तो उन्हें इसे देश मे इस बार लोकसभा चुनावों से लागू करना चाहिए। वे सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार से बात कर रही थी।
उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा का विशेष सत्र बुला कर केवल भव्य आयोजन कर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। अगर भाजपा सही में महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण की हितेषी होती तो इसे देश मे अगले साल से ही लागू करती। कांग्रेस ने इस बिल को पारित करवाने में पूरा समर्थन दिया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का इसे लागू करने के लिए पहले जनसंख्या गणना व डी लिमिटेशन की बात करना साफ है कि यह भी 15 लाख की तरह एक जुमला ही साबित होगा।
डोली शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिला आरक्षण की शुरुआत वर्ष 1989 में की थी। उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताआें ने इस बिल का विरोध किया था और यह बिल राज्यसभा में केवल 7 मतों से पराजित हो गया था। उसके बाद कांग्रेस महिला आरक्षण को लेकर प्रयासरत रही। वर्ष 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने महिलला संशोधन बिल लाकर नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाआें में 33 प्रतिशत आरक्षण निहित किया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2010 में महिला दिवस पर प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा। उसके बाद राहुल गांधी ने इसी पत्र का हवाला देते हुए 2011 में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने 9 साल के कार्यकाल में पूरी तरह सोई रही अब जब देश मे अगले साल लोकसभा चुनाव होने है तो भाजपा ने महिलाआें को एक झुंझना थमा दिया।
डोली शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी सभी चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने ओपीएस  लागू कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में आपदा की इस घड़ी में भाजपा प्रदेश सरकार को कोई भी सहयोग नहीं दे रही हैं। भाजपा के नेता केंद्र से कोई भी मदद में सहयोग नहीं कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर विशेष आर्थिक मदद की मांग की पर भाजपा का कोई भी नेता प्रधानमंत्री से नहीं मिला है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles