Wednesday, March 4, 2026

प्रदेश युवा कांग्रेस युवाओं को फस्र्ट वोट फॉर इंडिया कार्यक्रम से जोड़ेगी : विनीत कंबोज

युवा कांग्रेस ने लोकसभ चुनाव के लिए पहला वोट केंपेन की शुरूआत की
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए पहला वोट केंपेन की शुरूआत की है। युवा कांग्रेस ने जोड़ो बुथ जोड़ो, सुपर शक्ति शी, मीडिया, सोशलमीडिया, जिला और विधानसभाआें में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश, जिला और विधानसभा पदाधिकारियों की रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी विनीत कम्बोज भी उपस्थित रहे।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में विनीत कम्बोज कहा कि युुवा कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से पहली बार वोट देने जा रहे युवाआें को अपने साथ जोडग़ी। उन्होंने युवा कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को फस्र्ट वोट फॉर इंडिया कार्यक्रम से जोडऩे का निर्देश दिया और पिछले चार पांच महीनों से जिला और विधानसभा स्तर पर युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मांगी और उनके साथ पूर्व में पंजाब एनएसयूआई के अध्यक्ष और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इकबाल,शिमला और मंडी लोकसभा युथ जोड़ो बुथ जोड़ो के प्रभारी और राष्ट्रीय संयोजक अविनाश , प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना , रजनीश मेहता, अखिल अग्रिहोत्री, राहुल चौहान, मीडिया चेयरमैन चंदन राणा मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles