पिछले साल के मुकाबले सेब खरीद केंद्रों पर पहुंचा कम सेब
हिमाचल आजकल
शिमला। मध्यस्थता योजना के तहत इस बार कम सेब की खरीद की गई है। प्रदेश सरकार एचपीएमसी व हिमफैड के मध्यम से बागवानों से सेब की खरीद करती है। इस बार सूबे में सेब का उत्पादन काफी कम है। एचपीएमसी ने इस बार प्रदेशभर में करीब 210 सेब खरीद केंद्र खोले थे। इन खरीद केंद्र के मध्यम से एचपीएमसी ने अब तक करीब 35 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदेश का उत्पादन काफी हुआ है। सरकार ने इस बार मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 12 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सी ग्रेड के सेब की खरीद की है। लेकिन खरीद केंद्र पर इस बार काफी कम सेब पहुंचा है। वहीं खुले बाजार में सेब के बागवानों को अच्छे दाम मिले है। पिछले साल एचपीएमसी ने एमआईएस के तहत करीब 42 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की थी। सेब सीजन खत्म होने बाद एचपीएमसी मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीदे गए सेब की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। इसके बाद एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब के नकद भुगतान के बदले एचपीएमसी बागवानों को कई तरह के उपकरण उपलब्ध करता है। इसमें पावर स्प्रेर, ट्रिलर, फंफूदनाशक दवाइयां के अलावा अन्य उपकरण बागवानों को वितरित किए जाते है। फिलहाल किन्नौर जिला में अब सेब सीजन अतिंम दौर में चल रहा है।
एचपीएमसी ने एमआईएस के तहत खरीदा 35 हजार मीट्रिक टन सेब
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :