मुख्यमंत्री ने सडक़ सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटर साइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को आेक आेवर से सडक़ सुरक्षा में सुधार के लिए 27 पुलिस मोटर साइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इनमें से कांगड़ा जिला पुलिस को 14 और मंडी जिला पुलिस को 13 मोटर साइकिलें दी जाएंगी। इसके अलावा शीघ्र ही शिमला, नूरपुर, मंडी और कांगड़ा पुलिस जिलों को बचाव कार्यों के लिए 42 चौपहिया वाहन, 14 इंटरसेप्टर वाहन और 10 रेस्क्यू वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इन चार पुलिस जिलों के लिए 3,373 सडक़ सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 90 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। अब तक पुलिस विभाग को 5$71 करोड़ रुपए की लागत से 1,200 से अधिक उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं। शिमला में एकीत सडक़ सुरक्षा प्रवर्तन प्रणाली स्थापित करने के लिए करीब 60 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस प्रणाली को शिमला, कांगड़ा और मंडी जिलों में 450 से अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित निगरानी कैमरों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 34.66 करोड़ रुपए के अनुमानित व्यय के साथ एक सामूहिक कार्य योजना तैयार की गई है। योजना के तहत शिमला जिला केे 20 प्रतिशत असुरक्षित सम्पर्क मार्ग नेटवर्क में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की नवीन पहलों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिसके फलस्वरूप पिछले दो वर्षों में सडक़ दुर्घटनाओं और घायलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है और हिमाचल प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाएं में 6. 48 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष, 2023 में 2,253 दुर्घटनाएं दर्ज की गई थी जबकि वर्ष, 2024 में 2,107 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज की गई। प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में भी सुधार हुआ है। वर्ष, 2023 में 892 मृत्यु दर्ज की गईं, जबकि वर्ष, 2024 में 806 मृत्यु दर्ज की गई। राज्य सरकार ने सडक़ सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए अनेक सुधारात्मक उपायों को लागू है जिसके फलस्वरूप सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।


| All Rights Reserved | Website By :