शुराचली क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अहम अंग: रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज उपमंडल जुब्बल के अंतर्गत शुराचली क्षेत्र के रावीं पंचायत में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को इस भवन के निर्माण पर बधाई देते हुए कहा कि शुराचली क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अहम अंग है और यहां से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में सरकार के पिछले अढ़ाई साल के कार्यकाल में रावीं पंचायत में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसके तहत ढाडी, घुनसा, बकान, टुरान और प्रेमनगर में सडक़ों को पक्का किया गया है और देशमालिया देवता मंदिर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।

शुराचली में हो रहा सर्वांगीण विकास
रोहित ठाकुर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है और शुराचली क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने बताया कि सावड़ा-मांदल-झगटान, जो इस क्षेत्र की सबसे अहम सडक़ है, उसके मेटलिंग और टारिंग का कार्य 22 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से युद्ध स्तर पर जारी है। वर्ष 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुई थाना से मांदल सडक़ के रिटारिंग का कार्य भी 25 लाख रुपए की लागत से प्रगति पर है।
शिक्षा मंत्रर ने बताया कि 4 करोड़ 25 लाख रूपए से बनने वाले चामसु पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर लिया जायेगा। इसके अलावा 1 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ के भवन का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपना अधिकतम समय अपनी विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के अन्य हिस्सों में जनता के बीच रहने का प्रयत्न करते है जिससे कि धरातल पर हो रहे कार्यों का सटीक आकलन हो सके और लोगों से संवाद स्थापित हो सके।

वॉलीबल टूर्नामेंट के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
शिक्षा मंत्री रॉयल नवयुवक मंडल थाना द्वारा आयोजित स्वर्गीय बलि राम ठाकुर मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने नवयुवक मंडल थाना के सदस्यों को इस आयोजन पर बधाई दी और कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों का सर्वधिक महव और योगदान है और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में जहां बड़े मैदान और खुली जगह की उपलब्धता कम है वहां पर वॉलीबाल, कब्बडी और खो-खो जैसे खेल उपयुक्त माने जाते है। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।


| All Rights Reserved | Website By :