Sunday, August 2, 2026

इको टास्क फोर्स ने प्रदेश में रोपे 65 लाख पौधे

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल सरकार द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के लिए गठित इको टास्क फोर्स न केवल पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान दे रही है अपितु प्रदेश में आपदा प्रबंधन के दौरान राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रही है।
133 इको टास्क फोर्स के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार ने आज यहां बताया कि 8 अगस्त 2025 की शाम करीब 4 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण मनाली पंडोह राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध होने से काफी संख्या में यात्री यहां फंस गए। 133 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स की ब्रेवो कम्पनी जलोगी ने हनोगी और थलोट के बीच फंसे हुए यात्रियों को आर्मी कैंप में ठहराया और खानपान सहित रात में उनकी ठहरने की व्यवस्था भी की। इन यात्रियों में औरतें और बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें सड़क मार्ग खुलते ही अपने गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

इसके अतिरिक्त, 133 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स ने प्रदेश में 6000 हेक्टेयर क्षेत्र में 65 लाख से अधिक पौधरोपण किया है। टास्क फोर्स पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसके द्वारा शिमला, मंडी, करसोग, नाचन, कुल्लू, सैंज सहित अन्य कई क्षेत्रों में पर्यावरण के अनुसार पौधरोपण किया जाता है। टास्क फोर्स का प्रदेश में पूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles