Sunday, August 2, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, निहरी-सुनाह, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बगस्याड़ और राजकीय महाविद्यालय, लम्बाथाच का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली और हाल ही में हुई भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त स्कलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला मंडी में क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिउ आवश्यक बजट शीघ्र जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण व मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हों ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर , नरेश चौहान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नाचन विधानसभा क्षेत्र, महेश राज पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी करसोग विधानसभा क्षेत्र, जगदीश रेड्डी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिराज, तरुण ठाकुर महासचिव प्रदेश युवा कांग्रेस, निखिल ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी मंडी, डा. अमरजीत सिंह निदेशक उच्चतर शिक्षा हिमाचल प्रदेश, आशीष कोहली निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश, उपनिदेशक शिक्षा विभाग, एसडीएम, तहसीलदार के अलावा सभी विभागों के अधिशासी अभियंता भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles