Sunday, August 2, 2026

देश व प्रदेश मंडियों में पहुंची 66 लाख सेब की पेटियां


हर रोज मंडियों में पहुंच रही 3 लाख सेब की पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला।  हिमाचल में अब सेब सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है।   प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अब अतिंम दौर में है। जबकि  मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है।  इस बार सेब सीजन के शुरूआती दौर में सेब के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है।  अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में कीब 66 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। वहीं सितंबर के दूसरे हफ्ते में  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो जाएगा।  जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व कुमारसेन के मध्यम ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन चल रहा है।

हालांकि बारिश के चलते  कई क्षेत्रों में सेब तुड़ान नहीं हो पा रहा है।
इस बार  फल मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब के दामों में भारी  गिरावट
आई है। इससे बागवानों को भारी नुकसान  उठाना पड़ रहा है। फल मंडियों अच्छी क्वालिटी के में सेब के दाम 1200 से लेकर 2500 रुपए तक है। देश व प्रदेश की मंडियों में अब रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड आ रही है। हिमाचल में इस बार   सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में  की जा रही है।   उधर, प्रदेश व देश की अन्य फल मंडियों में अब तक करीब  66 लाख  सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। हर रोज मंडियों में करीब 3 लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है। सितंबर महीने में रॉयल वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। रॉयल वैरायटी केसेब की पूरे देश में अधिक डिमांड रहती है। रॉयल सेब को लंबे समय तक सीए स्टोर में रखा जा सकता है।  हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसलकी कम पैदावार की अनुमान लगाया गया है।  लिहाजा  ऊंचाई वाले क्षेत्रों केबागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम मिलने की आसार नजर आ रहे
है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles