Sunday, January 11, 2026

देश व प्रदेश मंडियों में पहुंची 2 करोड़  सेब की पेटियां


फल मंडियों में एकाएक बढ़ी  रॉयल सेब की डिमांड

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल के ऊंचाई वाले  क्षेत्रों में अब सेब सीजन पूरे जोरों पर
चल रहा है।  अब मौसम खुलने के बाद सेब तुड़ान में तेजी आने लगी है।  सूबे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने के साथ सेब के दामों में
भी उछाल देखने को मिल रहा है।  अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में करीब 2 करोड़ सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
उधर,  जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व कुमारसेन के मध्यम व अधिक  ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है।  हालांकि बारिश के चलते  कई क्षेत्रों में बागवानों को  सेब तुड़ान करने में
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा  था।  फल मंडियों अच्छी क्वालिटी के में सेब के दाम 1500 से लेकर 2500 रुपए तक है। देश व प्रदेश की मंडियों में अब रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। फल मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड आ रही है। पिछले तरह के तरह हिमाचल में इस बार   सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में ही  की जा रही है।  अगस्त महीने  व सितंबर के पहले हफ्ते  में बारिश के चलते देश व  प्रदेश की विभिन्न मंडियों में सेब की आमद में काफी
कमी आ गई थी। । लेकिन अब धूप खिलने के साथ  मंडियों में सेब की आमद एकाएक बढ़ गई।  प्रदेश व देश की अन्य फल मंडियों में हर रोज मंडियों में करीब 3  लाख से अधिक सेब की पेटियां पहुंच रही है।
वहीं प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों अब सेब मंडियों पूरे जोरों पर चल रहा
है। इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रॉयल वैरायटी के सेब की पूरे देश में
अधिक डिमांड आने लगी है। रॉयल सेब को लंबे समय तक  सीए स्टोर में रखा जा सकता है।  हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बार सेब की फसल की कम पैदावार का अनुमान लगाया गया है।  लिहाजा  ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम मिल रहे है।  प्रदेश की पराला, सोलन और परवाणु और पिंजौर फल मंडी में सेब ऊंचाई वाले क्षेत्रों से  भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles