हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। सर्वदलीय बैठक में बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक सुखराम चौधरी उपस्थित थे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बैठक में आज राज्यपाल के अभिभाषण के अलावा आज के दिन के लिए प्रस्तावित विधायी कार्य सूची पर चर्चा की गई और दोनों दल के प्रतिनिधियों ने इस पर अपनी अपनी राय रखी। बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के सदस्यों से सत्र संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की आग्रह किया और सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े विषयों को उठाने बात की। उन्होंने कहा कि वह सभी सदस्यों को सार्थक चर्चा के लिए भरपूर समय देंगे और प्रतिपक्ष अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए सत्तापक्ष से जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न पूछे और सरकार का भी यह दायित्व है कि वह प्रतिपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों तथा सूचनाओं का समयबद्ध और तथ्यपूर्ण जवाब दे।
बजट सत्र को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सर्वदलीय बैठक: कुलदीप पठानिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :