Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट स्टेज-1 के विद्युत पारेषण के लिए अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने 210 मेगावाट लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्टेज-1 के लिए 220 केवी डीसी सिंगल जेबरा ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के साथ  समझौता किया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में स्थित इस जल विद्युत् परियोजना से बिजली पारेषण के लिए आईएसटीएस नेटवर्क के माध्यम से मंडी जिले के नंज में 220/400 केवी जीआईएस पूलिंग से जोड़ी जाएगी। समझौते में 71.18 करोड़ रुपए का खर्च की परिकल्पित है और इस ट्रांसमिशन लाइन को अगस्त, 2024 तक कमीशन करना और इसकी एंड टू एंड डिलीवरी शामिल है। नंद लाल शर्मा ने आगे कहा कि लुहरी जलविद्युत् परियोजना को प्रति वर्ष 758 मियू  ऊर्जा उद्पादित करने के लिए डिजाइन किया गया है जिसका पारेषण इस आईएसटीएस नेटवर्क लाइन के माध्यम से किया जाएगा।  इस श्मिनी रत्न कंपनी के विविध पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में यह समझौता एक और मील का पत्थर साबित होगा जो राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए एसजेवीएन की प्रतिबद्घता को दर्शाता है। यह अनुबंध समझौता आज श्री सलिल शमशेरी , कार्यकारी निदेशक, विद्युत संविदा , एसजेवीएन तथा श्री प्रबीना कुमार मोहंती उपाध्यक्ष, प्रोजेक्ट्स कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड ने  हस्ताक्षरित किया।  इस अवसर पर एसजेवीएन और कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 नंद लाल शर्मा ने अवगत करवाया  कि वर्तमान में एसजेवीएन का कुल पोर्टफोलियो लगभग 42,000 मेगावाट है और विद्युत् उत्पादन  के सभी क्षेत्रों यथा हाइड्रो , थर्मल , नवीकरणीय उर्जा सहित  सभी व्यापारिक वर्टिकल्स  में  उद्यम कर रही है  और विद्युत पारेषण एवं पावर ट्रेडिंग के क्षेत्र  में प्रवेश कर लिया है। नई परियोजनाआें के वर्तमान एडिशन के साथ  कंपनी  वर्ष  2023 तक 5,000 मेगावाट, वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट स्थापित क्षमता के अपने साझा विजन को साकार करने की आेर अग्रसर हो रही है ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles