हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में निर्माणाधीन 66 मेगावाट धौलासिद्घ जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान नंद लाल शर्मा ने सनोटू, हमीरपुर में बांध कंक्रीटिंग कार्य का बटन दबाकर शुभारंभ किया। डैम पिट और नदी के दोनों किनारों पर खुदाई का कार्य पूरा होने के साथ आज बांध की कंक्रीटिंग का कार्य आरंभ हो गया है। अब यह परियोजना निर्माण के अग्रिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने सलासी, हमीरपुर में परियोजना कर्मचारियों के लिए गैर-पारिवारिक आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया। परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा के लिए इस बैचलर आवास का निर्माण त्वरित गति से किया गया है। यह परियोजना स्थलों पर कर्मचारियों की 247 उपलब्धता की सुविधा के साथ परियोजना निष्पादन में भी तीव्रता लाएगा।
नंद लाल शर्मा ने विभिन्न परियोजना घटकों पर चल रही निर्माण गतिविधियों की मनीटरिंग की और इनकी विस्तृत समीक्षा की। विद्युत गृह स्थल पर खुदाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है और विद्युत गृह की पहले चरण की कंक्रीटिंग जल्द ही शुरू होगी। टेल रेस चौनल की खुदाई का कार्य भी पूरा होने वाला है। श्री शर्मा ने कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया।
उनका कहना कि विभिन्न परियोजना स्थलों पर तैनात कर्मचारियों और ठेकेदारों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए, सभी को दिसंबर 2024 की निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर परियोजना के प्रमुख परमिंदर अवस्थी के साथ परियोजना के अधिकारीगण भी उपस्थिघ्त रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 27 दिसंबर 2021 को 66 मेगावाट की धौलासिद्घ जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी गई। ब्यास नदी पर निष्पादित की जा रही इस रन अफ रिवर परियोजना की अनुमानित लागत 687 करोड़ रुपए है और परियोजना का वित्तीय क्लोजर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया है। परियोजना की कमीशनिंग पर इससे 304 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत का उत्पादन होगा। परियोजना से उत्पादित विदयुत का लेवेलाइज्ड टैरिफ 4.46 रूपए प्रति यूनिट होगा।


| All Rights Reserved | Website By :