Monday, August 3, 2026

सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

हिमाचल आजकल

शिमला, 25 मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राहुल गांधी के साथ हुए घोर अन्याय के खिलाफ देशभर में कांग्रेस सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता जल्द बाजी में सरकार के दबाव में रद्द की गई हैहुए कहा है कि वह न तो देश की आवाज दवा सकते है और न ही कांग्रेस की। उन्होंने कहा कि देश भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रुवेये को देख रहा हैं। उन्होंने कहा है कि अडानी मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिये राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोकने के लिए उन्हें संसद से बाहर किया गया है पर कांग्रेस उनकी आवाज और इस मामले की जेपीसी जांच की मांग और भी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देश के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles