Sunday, April 12, 2026

प्रदेश सरकार ने एक माह में वितरित की 1226 करोड़ की मुआवजा राशि

प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वाकांक्षी प्रयास
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना विकास आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनकर उभरा है। प्रदेश में विभिन्न राजमार्गों के विकास व विस्तार से राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल रहा है। पिछले एक माह के दौरान प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत राजमार्गों के निर्माण एवं विस्तारीकरण के लिए भू-अधिग्रहण मुआवजा के रूप में लोगों को रिकर्ड धनराशि वितरित की गई है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में 1226 करोड़ रुपए की धनराशि भूमि मुआवजा के रूप में प्रदान की गई है।
उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से इस अवधि के दौरान 593 करोड़ रुपए, उपायुक्त हमीरपुर ने 182 करोड़ रुपए, उपायुक्त सोलन ने 32 करोड़ रुपए, उपायुक्त मंडी ने 242 करोड़ रुपए, उपायुक्त शिमला द्वारा 170 करोड़ रुपए और उपायुक्त चंबा द्वारा 7 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि लोगों को वितरित की गई है।
भू-अधिग्रहण मुआवजा राशि प्रदान करने के मामले लंबे अरसे से लम्बित थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन मामलों को निपटाने में तत्परता से कार्य करते हुए लोगों को राहत प्रदान की है। इससे प्रशासन में संवेदनशीलता के साथ समयबद्घता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है।
प्रदेश की आर्थिकी में एक माह के दौरान 1226 करोड़ रुपए की धनराशि आने से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को भी संबल मिलेगा। इससे हितधारकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ राज्य में रोजगार व स्वरोजगार के जुड़े कार्यों को भी बल मिलेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles