Sunday, April 12, 2026

युवा कांग्रेस का पोस्टकार्ड केंपेन जवाब दो मोदी जी शुरू

हिमाचल आजकल
शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड केंपेन जवाब दो मोदी जी का विमोचन व पोस्टकार्ड सोमवार को शिमला में लांच किया गया। प्रदेश में मौजूदा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये द्वारा की जा रही लोकतान्त्रिक संस्थाआें के अपहरण और की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। युवा कांग्रेस पोस्टकार्ड केंपेन जवाब दो मोदी जीश् के तहत प्रदेश के जिला मुख्यालयों और सभी विधानसभाआें में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास पते पर पोस्टकार्ड पत्र भेजा जायेगा। इसमें पूंजीपति अडानी और नरेंद्र मोदी की मित्रता के संबंध में तीन प्रश्न पूछे गए है।
हिमाचल युवा कांग्रेस के मिडिया विभाग के चेयरमेन डा. चन्दन राणा ने बताया कि मित्र अडानी को खुश करने के लिये प्रधानमंत्री ने सबसे मजबूत लोकतंत्र को आज मजाक तंत्र बना कर रख दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है । इस दौरान शुभ्रा जिंटा, शिवम् राणा, तरुण ठाकुर, अंकित ठाकुर और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles