Sunday, April 12, 2026

उद्योग मंत्री ने पहली बार निर्वाचित विधायकों को सम्बोधित किया  

हिमाचल आजकल

शिमला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को नई दिल्ली में लोकसभा सचिवालय में प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित अनुकूलन कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने अनुभव एवं संसदीय कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत करवाया।
हर्षवर्धन चौहान प्रदेश विधानसभा में छठी बार निर्वाचित हुए हैं और विधानसभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों ने उनसे अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया था। यह कार्यक्रम लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रदेश विधानसभा के सहयोग से 10 से 12 मई, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य संसंदीय सचिव संजय अवस्थी भी इस कार्यक्रम मंे विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
     इस कार्यक्रम में 21 विधायक भाग ले रहे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles