हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पिछले दिनों नगर निगम के चुनावो के परिणाम आने के बाद शिमला के युवा कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने हिमाचल युवा कांग्रेस के विधानसभा चुनावों के बाद के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की थी। इसमे प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी और युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली,प्रभारी विनीत कंबोज और सह प्रभारी योगेश हांडा भी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने हिमाचल विधानसभा चुनावों से दो साल पहले तक युवा कांग्रेस द्वारा लगातार जमीन पर उतर कर हिमाचल की भाजपा सरकार को हर जनविरोधी मुद्दो पर घेरने और धरने प्रदर्शन कर कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने के लिए युवा कांग्रेस के सरहाना की। इसके अलावा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए युवा कांग्रेस को अभी से तैयारी करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए। जिसके मद्देनजर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों ने प्रदेश के 12 जिलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना प्रभारी जिला सिरमौर, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मेहता प्रभारी जिला ऊना,प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौहान प्रभारी जिला सोलन,प्रदेश महासचिव सुरजीत भरमौरी प्रभारी जिला कांगड़ा,प्रदेश महासचिव बलविंदर कंवर (स्वीटी) प्रभारी जिला मंडी,प्रदेश महासचिव महेश ठाकुर प्रभारी जिला हमीरपुर,प्रदेश महासचिव विजय ठाकुर प्रभारी जिला शिमला ग्रामीण,प्रदेश महासचिव दिनेश पटियाल प्रभारी जिला बिलासपुर,प्रदेश महासचिव आेपी ठाकुर प्रभारी जिला चंबा,प्रदेश महासचिव छेरिंग नेगी प्रभारी जिला कुल्लू,प्रदेश महासचिव विजेंद्र पंडित प्रभारी जिला लाहौल स्पीति,प्रदेश महासचिव बृजभूषण बांशटु प्रभारी शिमला शहरी और प्रदेश महासचिव सचिन कंवर को किन्नौर जिला का प्रभारी बनाया गया।
प्रदेश युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :