हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरेंद्र चौहान को शिमला नगर निगम का महापौर और उमा कौशल को उप महापौर के पद पर चुने जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नव निर्वाचित महापौर व उप महापौर के नेतृत्व में शिमला शहर विकास की नई बुलन्दियां हासिल करेगा। शिमला शहर की विभिन्न समस्याआें का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने शिमला के प्राचीन गौरव को बनाए रखने और शहर को साफ सुथरा बनाने में सरकार की आेर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर और उप महापौर को बधाई दी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :