1 जून से 30 जून, तक समस्त हिमाचल प्रदेश में घर-घर तक केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा : राजीव बिन्दल
हिमाचल आजकल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में बनी भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार को 30 मई को 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान की सम्पूर्ण तैयारियां 29 मई से पहले पूर्ण कर ली जाएगी। 30 व 31 मई, को नरेंदर मोदी दो बड़ी जनसभाओं को देश में संबोधित करेंगे और 1 जून, से 30 जून, तक सभी हिमाचल प्रदेश में घर-घर तक केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा

डॉ0 बिन्दल ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष कार्यसमिति की बैठक 20 मई को होटल पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित की जा रही है जिसमें भाजपा का समस्त प्रदेश स्तरीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा।
व्यवस्था संबंधी कार्यक्रमों एवं व्यवस्था संबंधी बैठकों का दौर जारी है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :