ई-ऑक्शन के लिए 30 फीसदी अग्रिम राशि जमा करवाना जरूरी : अनुपम कश्यप
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश परिवहन विभाग निदेशक अनुपम कश्यप ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के विशेष फेन्सी पंजीकरण चिन्ह जारी करने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली मंगलवार से दोबारा शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने विभाग को ई-ऑक्शन प्रणाली में संशोधन के जरूरी दिशा निर्देश दिए थे, ताकि भविष्य में कोई भी शरारती तत्व संशोधित प्रणाली के साथ छेड़छाड़ न कर सके।
उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में संशोधित प्रणाली को बैजनाथ और शिमला पंजीकरण प्राधिकरण में शुरू किया जाएगा। इसके सफल परीक्षण के उपरांत आगामी दिनों में संशोधित प्रणाली को प्रदेश के अन्य सभी प्राधिकरणों में शुरू कर दिया जाएगा।
संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली के अनुसार आवेदनकर्ता सोमवार से लेकर शनिवार तक विभागीय पोर्टल पर विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह के लिए बोली में भाग लेने के लिए अनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। रविवार के दिन विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्हों की बोली का परिणाम पांच बजे के बाद ऑनलाइन घोषित हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि बोली के लिए पंजीकरण करवाने वाले आवेदनकर्ता को विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह के लिए निर्धारित आधार मूल्य का 30 प्रतिशत अग्रिम राशि जमा करवाना अनिवार्य होगा। बोली में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला आवेदनकर्ता यदि किसी कारण विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह लेने में असमर्थ रहता है तो उसके द्वारा जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि वापिस नहीं होगी। यह राशि सरकारी कोष में जमा होगी। इस विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह के लिए विभाग द्वारा दोबारा बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह जारी करने के लिए अपनाई गई ई-अक्शन प्रणाली में कुछ त्रुटियां सामने आयी थीं जिसमें कुछ मामलों में सफल बोलीदाता द्वारा लगाई गई बाली की राशि जमा नहीं करवाई जाती थी और ये विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह निचले बोलीदाता द्वारा कम राशि में प्राप्त किए जाते थे। एेसे कारणों से विभाग द्वारा ई-अक्शन प्रणाली को निलंबित कर दिया गया था।
वाहनों के विशेष फेन्सी पंजीकरण चिन्ह जारी करने को संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :