डीएवी कॉलेज कोटखाई के नवनिर्मित छात्रावास भवन का करेंगे उद्घाटन
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 1 अगस्त को कोटखाई क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 01 अगस्त को सुबह 11 बजे कोटखाई पहुंचेंगे और नव स्थापित केन्द्रीय विद्यालय (केवी) के शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत वह डीएवी कॉलेज कोटखाई के नवनिर्मित छात्रावास भवन का उद्घाटन करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री इस दौरान क्षेत्र के लोगों एवं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे तथा आमजन की समस्याएं सुनेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :