हिमाचल आजकल
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र हित और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़े वोट चोरी के मुद्दे पर हम सभी को गंभीरता से विचार करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी आवाज, हमारी ताकत और हमारे भविष्य का आधार है। इसी अधिकार के माध्यम से अपनी सरकार चुनते हैं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च व महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चल रही राहुल गांधी की इस मुहिम में अपनी आवाज बुलंद करें।


| All Rights Reserved | Website By :