हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के स्वर्णिम 9 वर्ष 30 मई को पूरे होने जा रहे हैं। जिस प्रकार से हिमाचल में भी डबल इंजन सरकार ने काम किया था उस से हिमाचल प्रदेश को बहुत फायदा हुआ था। उन्होंने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार ने एम्स, बल्क ड्रग पार्क, हाइड्रो इंजीनियरिंग कलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क , जल विद्युत योजनाएं जैसी अनेकों सौगातें दी है और उसका फंड निरंतर प्रदेश के आ रहा है । आज हिमाचल प्रदेश में लाइफ लाइन का काम करने वाले सडक़ मार्ग फोरलेन हो रहे हैं और इसके लिए भी केंद्र 90 फीसदी फंडिंग दे रहा है। केंद्र का हिमाचल प्रदेश को अद्भुत लाभ हुआ है और नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा का अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को भारत में दो विशाल जनसभा को संबोधित कर इस कार्यक्रम का आगाज करेंगे। जिसको भाजपा के कार्यकर्ता और जनता वर्चुअल माध्यम से पूरे देश भर में देखेंगे
दूसरे चरण में 1 जून से 22 जून तक भाजपा पूरे देश भर में 1लाख वरिष्ठ परिवारों से संपर्क करेगी जिसमें हिमाचल के हर संसदीय क्षेत्र में 250 और विधानसभा में 65 परिवारों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा प्रत्येक लोकसभा में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी करेंगे उसके बाद प्रबुद्घ सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें भाजपा नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष की बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच में जाएगी।
मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास नहीं रखी कोई कमी : त्रिलोक जम्वाल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :