हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की कोट-कायना पंचायत और जय पीढ़ी माता पंचायत के ग्राम वासियों ने काली माता मंदिर- कोहलाडा पंचगांव अन्टी सडक़ व कोट-मंगावटा-मंढोल सडक़ सम्पर्क सडक़ की सफल पासिंग कराने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। कोट कायना पंचायत के प्रधान रूपिंदर धाल्टा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्यो को गति और नई दिशा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर को क्षेत्र में सडक़ों के नेता के रूप में जाना जाता है। पूर्व वीरभद्र सरकार में सबसे अधिक सडक़ों का बजट लाने का रिकार्ड रोहित ठाकुर के नाम है।

काली माता मंदिर-कोहलाड़ा पंचगांव अन्टी सडक़ व कोट-मंगावटा सडक़ संपर्क सडक़ की पासिंग के दौरान बीडीसी उपाध्यक्ष जुब्बल- कोटखाई यशवंत जस्टा, बीडीसी सदस्य रंजू शर्मा, राजिंदर दिल्टा, चमन धालटा, चन्दर मोहन दिल्टा, लायक राम चौहान, रमेश खोक्टा, सुरिंदर सौहटा, चन्दर दिल्टा व गोपाल दिल्टा मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :