Sunday, August 2, 2026

राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को दिया मताधिकार अधिकार: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमला, आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान रहा हैं। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मंढोल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी नई सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले असाधारण व्यक्ति थे। देश में वोट देने की उम्रसीमा 21 वर्ष हुआ करती थी, युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की थी। देश में कम्प्यूटर और टेलिकॉम को आम आदमी के लिए उपलब्ध करवाने का श्रेय भी पूर्व प्रधानमंत्री को जाता हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता, इसी सोच के साथ राजीव गांधी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया। गांवों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, इस सोच के साथ राजीव गांधी ने ही जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की इसी सोच पर अनुसरण करते हुए प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया हैं और बहुत से विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयन संबधी प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर कौशल मूँगटा, प्रधान ग्राम पंचायत मंढोल चन्दर राँगटा, बीडीसी जुब्बल-कोटखाई उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles