Sunday, August 2, 2026

नावर क्षेत्र में हुई 4 महत्वपूर्ण सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग

हिमाचल आजकल

शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर जी के अथक प्रयासों से आज नावर क्षेत्र के अन्तर्गत 1) कुठाडी पंचायत की टुटुपानी कुठाड़ी खलगर घासनी सड़क , 2) ग्राम पंचायत सामरा हंसटाडी व पुजरली न० 3 की लंबी धार कराली बदरोग खाटल सड़क, 3) ग्राम पंचायत टिक्कर के अन्तर्गत मोहनलाल परिसर केवल धार भाजनू धार सड़क व इसके अतिरिक्त 4) ग्राम पंचायत टिक्कर के अन्तर्गत शहीद नाथु राम सड़क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई।

कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात महज़ 5 महीने के अंतराल में रोहित ठाकुर के प्रयासों से जुब्बल नावर कोठखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 17 सड़को की पासिंग सम्भव हो पाई हैं , विकास के झूठे और खोखले दावे करने वाली पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में नावर क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की गई और भाजपा के कार्यकाल में इन सभी सड़को की दुर्गति बनी रही और निर्माण कार्य पूरी तरह से लम्बित रहा।

नावर क्षेत्र की समस्त जनता व लाभार्थियों ने इन सभी 4 सड़को की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया हैं ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles