हिमाचल आजकल
शिमला, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जुब्बल-कोटखाई दौरे के दूसरे दिन खड़ापत्थर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन एवं जन आभार कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता व चौगन- कुल्टी पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार,रमेश कुमार रतनाड़ी, दलीप शरौथा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी चमन खिन्टा जाचली, मोहन लाल कुड्डू, विनोद चतरा कोटखाई, सुखचैन पांजटा, प्रताप सिंह झगटान, श्याम लाल डिप्टा, केसर सिह बुशैहरी ने कांग्रेस पार्टी पर आस्था वक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नावर क्षेत्र की पंचायत पूजारली न० 4 से महिला शक्ति सुनीता मिस्टा भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। चौगन-कुल्टी पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा किए गए विकास कार्यों और कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को टोपी पहना कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करने पर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने संजीव कुमार और सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी में आस्था प्रकट करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा हैं कि सभी को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।



| All Rights Reserved | Website By :