Monday, August 3, 2026

भुईलाघाट, कजूबर, शकराला व बहाली सडक़ की सफलतापूर्वक पासिंग

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर के प्रयासों से बुधवार को कोटखाई तहसील के तहत घ्याल क्षेत्र की क्यारी पंचायत के भुईलाघाट, कजूबर, शकराला व बहाली सडक़ की प्रशासन ने सफलतापूर्वक पासिंग करवाई है।
कांग्रेस सरकार बनने के बाद महज 5 महीने के अंतराल में रोहित ठाकुर के प्रयासों से जुब्बल नावर कोठखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 18वीं सडक़ व उप चुनाव के बाद डेढ़ वर्ष के अंतराल में अभी तक 38वीं सडक़ की पासिंग संभव हो पाई हैं। जबकि भाजपा के 4 वर्ष के कार्यकाल में मात्र 5 सडक़ों की ही पासिंग हो पाई। जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा मंडल के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने कहा कि विकास के झूठे और खोखले दावे करने वाली पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई । भाजपा के कार्यकाल में इन सभी सडक़ो की दुर्गति बनी रही और निर्माण कार्य पूरी तरह से लंबित रहा। सडक़ की पासिंग के लिए घ्याल क्षेत्र की क्यारी पंचायत की लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles