Monday, August 3, 2026

सरकार जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों को डिनोटिफाई न करें : प्रतिभा सिंह

कहा, स्कूलों को बंद करने से बच्चों की शिक्षा का होगी प्रभावित
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनजातीय क्षेत्रों में खोले गए किसी भी स्कूल को डिनोटिफाई नहीं करने चाहिए। उन्होंने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप पूर्व कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार ने इन क्षेत्रों में लोगों की सुविधा विशेष तौर पर छोटे बच्चों की सुविधा के लिए कई स्कूल खोले हैं। यहां बच्चों की संख्या कम हो सकती है ,इन्हें बच्चों की कमी की वजह से बंद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लाहौल स्पीति, किन्नौर ओर चंबा का पांगी व भरमौर के एेसे कई क्षेत्र है जहां भारी बर्फबारी की वजह से लोग सडक़ व संचार संपर्क से पूरी तरह कट जाते है। एेसे में छोटे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह अभी लाहौल स्पीति के दौरे से लौटी है और इस क्षेत्र के लोगों ने उनसे इस क्षेत्र में खोले गए किसी भी स्कूल को बंद न करने का आग्रह किया हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इन क्षेत्रों में लोगों की भावना के अनुरूप जनहित में किसी भी स्कूल को बंद या डीनोटिफाई न करने को आग्रह किया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles