हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 6 महीने का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। अभी तक कांग्रेस सरकार में वही पुराना दौर चल रहा है जिसका नाम डि नोटिफिकेशन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 90 स्कूलों को बंद कर दिया गया है हैरानी की बात तो यह है कि कुछ संस्थान तो पिछले दो-तीन सालों से चल रहे थे, उसके बावजूद भी उनको बंद कर दिया गया।
उन्होंने कहा जनता जानना चाहती है कि इन संस्थाआें को बंद करने के लिए सरकार ने क्या पैरामीटर लगाए हैं। हिमाचल में बदले की भावना से काम करने का दौर और जनविरोधी निर्णय लेने का दौर चल रहा है और शायद कांग्रेस सोच रही है कि इससे उनका भला होगा। यहकांग्रेस की बहुत बड़ी गलतफहमी में है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जो संस्थान इस सरकार ने बंद कर दिए हैं उससे दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे जिन्होंने इन संस्थाआें में एडमिशन भी ले ली थी और जिन्होंने पढ़ाई भी शुरू कर दी थी, उनको बहुत बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह है कि एेसे जनविरोधी निर्णय के ऊपर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए और इन संस्थाआें को खोल कर जनता को एक बार फिर सुविधा देने का प्रयास करें।
सरकार ने अभी भी डि नोटिफिकेशन का दौर चल रहा : जयराम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :