खड़ापत्थर मंढोल सड़क से झालडी सम्पर्क सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग की गई
हिमाचल आजकल
शिमला, शिक्षा मंत्री व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से आज जुब्बल तहसील के अंतर्गत पराली पंचायत में खड़ापत्थर मंढोल सड़क से झालडी सम्पर्क सड़क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई।

कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात महज़ 5 महीने के अंतराल में रोहित ठाकुर जी के प्रयासों से जुब्बल नावर कोठखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 19वी सड़क व उप चुनाव के पश्चात् डेढ़ वर्ष के अंतराल मी अभी तक 39वीं सड़क की पासिंग सम्भव हो पाई हैं जबकि भाजपा के 5 वर्ष के कार्यकाल में मात्र 4 सड़को की ही पासिंग हो पाई, विकास के झूठे और खोखले दावे करने वाली पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई और भाजपा के कार्यकाल में इन सभी सड़को की दुर्गति बनी रही और निर्माण कार्य पूरी तरह से लम्बित रहा।
पराली पंचायत की समस्त जनता एवं लाभार्थियों ने इस सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया।


| All Rights Reserved | Website By :