Monday, August 3, 2026

प्रतिभा सिंह करेगी मंडी सदर ,नाचन,सुंदरनगर व सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा

हिमाचल आजकल
शिमला। । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में पहली जून से आपका सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंडी सदर ,नाचन,सुंदरनगर व सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेगी। इस दौरान प्रतिभा ङ्क्षसह जन संवाद व सासंद निधि की योजनाआें को जनता को समर्पित करेंगी। इससे पहले सांसद 22 से 28 मई तक लाहौल स्पीति के साथ मनाली,जोगिंदर नगर का पहले दौर का दौरा पूरा कर चुकी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि दूसरे दौर में प्रतिभा सिंह 1 जून को मंडी सदर से अपना दौरा शुरू करेंगी। डांधल में पंचायत भवन की आधारशिला रखेगी। इसके बाद नव निर्मित सौल खड़ बड़ोग सडक़ को व कोटली के लोगों को गांव हाल्ट में बने राजस्व भवन को लोगों को समर्पित करेंगी। इसके बाद ढंडाल संरहां सडक़ जनता को समर्पित करने के बाद यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी। दोपहर बाद 4 बजे सैन में नव निर्मित आयुष आयर्वेद हेल्थ सेंटर को जनता को समर्पित करने के बाद जन सभा को संबोधित करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।
वहीं 2 जून को सांसद प्रतिभा सिंह नाचन विधानसभा क्षेत्र के कनैड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के अंडर 14 कन्या विद्यालय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इसके बाद धनोटु में चल रहे विकास कार्यो जिसमें सब्जी मंडी व जयदेवी में बन रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के साइंस ब्लॉक का अवलोकन करेंगी। इसके बाद फंगवास में ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास करने के बाद डोलधार में राजकीय हाई स्कूल के अंडर 14 साल की छात्राआें के खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के बाद यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी। इसके बाद सुंदरनगर में जवाहर पार्क में आयोजित श्री सुधांशु महाराज के समागम में भाग लेंगी।
जबकि 3 जून को मंडी सदर विधानसभा में धुआंदेवी मंदिर में दर्शन के बाद गोड़ानाल चंदह सडक़ को जनता को समर्पित करने के बाद यहां नव निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगी व जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी। बाद में बीर में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी करेंगी। दोपहर बाद धन्यरा में मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद एक जन सभा को भी सम्बोधित करेंगी। इसके बाद खलानु में राजस्व भवन,पंचायत भवन का लोकार्पण करेगी। वहीं एक सभा को भी संबोधित करेंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles