केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महा संपर्क अभियान शुरू
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित महा संपर्क अभियान में भाग लिया। यह महा जनसंपर्क अभियान सीटीआे शिमला से शुरू हुआ और उसके बाद गंज बाजार पहुंचा जहां सांसद सुरेश कश्यप ने गंज मंदिर, सनातन धर्म सभा की समिति से विशेष मुलाकात की और उन्हें नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर एक पुस्तक भी भेंट की। सनातन धर्म सभा की आेर से अध्यक्ष अजय सूद, महामंत्री विनोद अग्रवाल, सतपाल शर्मा, दीपक श्रीधर, यशपाल सूद, संजीव गर्ग और आशुतोष अग्रवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। विनिर्माण गतिविधियों, कृषि, खनन, निर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और निजी निवेश के दम पर देश की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर रफ्तार से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 7$2 फीसदी की दर से बढ़ा है। जनवरी-मार्च यानी चौथी तिमाही में यह 6$1 फीसदी रही। एेसा तब हुआ है जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी की आहट और विकास दर घटने का अनुमान है।
उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन भंडार योजना को मंजूरी दे दी है इस पर करीब एक लाख करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा, प्रत्येक प्रखंड में 2000 टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। देश में फिलहाल कुल 1450 लाख टन भंडारण की क्षमता है। अब सहकारिता के क्षेत्र में 700 लाख टर अन भंडारण की अतिरिक्त क्षमता पर काम शुरू होगा, अगले 5 वर्ष में भंडार क्षमता को बढ़ाकर 2150 लाख टन कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, सीमा ठाकुर, कुसुम सदरेट, कर्ण नंदा, विजय परमार, रवि मेहता, अंजना शर्मा, राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका, दिनेश ठाकुर, गगन लखनपाल, सुशील चौहान, बिट्टू पान्ना, शैली शर्मा, कल्याण धीमान, सत्या र्केडल, अनिता सूद, राजू ठाकुर, परीक्षित, गौरव कश्यप, तरुण राणा, रमा ठाकुर व संजय कालिया उपस्थित रहे।
पूरे विश्व में चल रहा मोदी मैजिक : सुरेश कश्यप
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :