Sunday, April 12, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल की तीन दिवसीय दौरे पर : रणधीर शर्मा

हिमाचल आजकल

शिमला, भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा 12-13 और 14 जून को होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 12 जून को नड्डा जिला कांगड़ा में नूरपुर स्थित नए भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे यह कार्यालय अपने आप में एक भव्य कार्यालय होगा, इसे पहले ऊना जिला में जिला कार्यालय भाजपा द्वारा खोल दिया गया है । 

उद्घाटन के समय वह जिला कांगड़ा में स्थित पालमपुर के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन नूरपुर में नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करने जा रहे हैं।

रणधीर शर्मा ने बताया कि 13 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर में रहने वाले हैं जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी लोकसभा क्षेत्र के कुल्लू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा का आयोजन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर किया जा रहा है, जैसे कि आपको विदित है कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक एक जनसभा का आयोजन भाजपा द्वाराइस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles