हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन की कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर ने कार्यकारी निदेशक (पर्यावरण) वी. शंकरनारायणन की उपस्थिति में कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के दौरान समस्त कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस-2023 का थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान है।
इस अवसर पर गीता कपूर ने कहा कि एसजेवीएन प्रति के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। व्यक्तिगत के साथ-साथ सामूहिक स्तर पर, हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा एवम संवर्द्धन में योगदान देना जारी रखना चाहिए चूंकि यह स्थाई भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कार्यालयों और परियोजनाआें में एसजेवीएन की उल्लेखनीय पहलें, जैसेकि सतलुज आराधना, पौधारोपण अभियान, ऊर्जा-संरक्षण उपायों के आयोजन ने जनता के मध्य जागरूकता पैदा करने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को सृजित करने में सहायता की है। उन्होंने सभी से पृथ्वी की रक्षा करने और आगामी पीढिय़ों के लिए एक बेहतर भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी हेतु सचेत रहने का भी आग्रह किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, एसजेवीएन ने कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताआें का आयोजन किया, जिसमें पौधा पालन पोषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, मिल्क पाउच संग्रह और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट शामिल थे। समारोह के एक भाग के रूप में राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलीनी में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। श्रीमती गीता कपूर ने प्रतियोगिताआें के विजेताआें को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किय
एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस-2023 मनाया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :