Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने संसद की लोक लेखा समिति से की मुलाकात

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम शिमला में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष और सदस्य अध्ययन दौरे के लिए शिमला आए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल आने पर समिति के सदस्यों का स्वागत किया और राज्य के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। अधीर रंजन चौधरी की धर्मपत्नी अतिशा चौधरी, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और लोक लेखा समिति के सदस्य जगदम्बिका पाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी, राम पाल यादव और राहुल रमेश शेवालेे, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles