Sunday, April 12, 2026

सरांय भवन के निर्माण के लिए एम्स के नजदीक जमीन आवंटित की जाए : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से बिलासपुर में बने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) के नजदीक जनजातीय क्षेत्र के लोगों को आवास सुविधा के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की है। इस जमीन पर सरायं भवन बनाया जाना है। उन्होंने कहा है कि लाहौल स्पीति के लोगों ने उनसे यहां जनजातीय भवन बनाने की मांग की है,जिससे एम्स में स्वास्थ्य लाभ लेने को आने वाले दूरदराज विशेषकर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को अस्पताल के नजदीक ही रहने की जगह उपलब्ध हो सकें।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बिलासपुर में बने एम्स के नजदीक रोगियों या उनके तीमारदार की सुविधा के लिए भी यहां सरकारी स्तर पर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने की बहुत जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिलासपुर एम्स में अपने चेकअप के लिये आने वाले लोगों के लिए यहां आवास सुविधा की मांग रखी हैं,इसलिए जनहित में प्रदेश सरकार यहां सरायं भवन का निर्माण करवाए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्र के भूमिहीनों के लिए , नौतोड़ उपलब्ध करवाने का एेतिहासिक फैंसला लिया हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र ही इस लक्ष्य को पूरा करने को कहा है जिससे इस क्षेत्र के भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध हो सकें। उन्होंने सरकार से इन लोगों से बिजली के बिलों की अनिवार्यता को भी निरस्त करने का आग्रह किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि रोहतांग टनल बनने से लाहौल स्पीति के नार्थ पोटल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई हैं। यह क्षेत्र पर्यटन की ²ष्टि से आगे बढ़ रहा है इसलिए इस क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles