हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। कांग्रेस की सरकारें केन्द्र में बनती रही, गरीबी हटाआे का नारा लगाती रही, फरेब करती रही, गरीब और गरीब होता चला गया और कांग्रेस सत्ता प्राप्त करती रही।
उन्होने कहा कि 2014 के बाद गरीब को उनका हक नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिया है। पिछले 9 वर्षों में 3. 50 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देना, 12 करोड़ गरीबों के घरों में नल से जल पहुंचाना, 80 करोड़ गरीबों को ढाई साल तक लगातार मुफ्त राशन उपलब्ध करवाना, 11 करोड़ किसानों को 6000 रूपए प्रतिवर्ष किसान-सम्मान निधि देना, 220 करोड़ देशवासियों को भारत में बनाई गई मुफ्त वैक्सीन लगा देना, 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध करवाते हुए 5 लाख रू साल का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाना, 48 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाकर कोविड के दौरान 21 करोड़ बहनों के खाते में सहयोग राशि भिजवाना सही मायनो में गरीब कल्याण की भावना से मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य है।
डा. बिन्दल ने कहा कि सुशासन एेसा कि हर व्यक्ति को मिलने वाली सहायता राशि डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधा लाभार्थी के खाते में डालकर भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए व्यक्ति को अपेक्षित लाभ पहुंचाने का काम किया। किसान की आय को बढ़ाने के लिए और उसके खर्चे घटाने के लिए अनेक स्तर पर काम किया। यूरिया खाद का दाम जहां दुनिया में चार गुना से ज्यादा बढ़ गया वहां भारत में खाद के दाम पर पूरा नियंत्रण रखा गया और 1.08 लाख करोड़ रुपए की सबसिडी उपलब्ध करवाई गई।


| All Rights Reserved | Website By :