Sunday, April 12, 2026

रात 1 बजे तक बार खुलने से बिगड़ेगा प्रदेश का माहौल : सत्ती

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में शराब को बढ़ावा दे रही है। इसका एक नहीं कई उदाहरण जनता के सामने आए हैं। प्रदेश में अब बार व रेस्टोरेंट में रात को 1 बजे तक शाराब बेच पाएंगे।
उनका कहना है कि कांग्रेस ने हिमाचल में युवाआें को 5 लाख नौकरियां देने की बात कही थी। पर अब तो वह युवाआें को शराब पीने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। अगर रात 1 बजे तक बार व रेस्टोरेंट शराब बेचेंगे और इसकी अनुमति सरकार देगी तो उसके बाद किस प्रकार का वातावरण पूरे हिमाचल प्रदेश में होगा उसका अनुमान लगा सकते है। युवा शराब के नशे में डूबा मिलेगा, महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करेगी, क्राइम बड़ेगा और देर रात सडक़ों पर लड़ाइयां बढ़ती दिखाई देगी।
सत्ती ने कहा कि उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार जनविरोधी है और इस प्रकार के निर्णय जनहित में कतई नहीं हो सकते हैं। आज से पहले भी कई प्रकार के प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर भाजपा सरकार के पास आए थे पर भाजपा सरकार ने कभी भी इस को प्रोत्साहन नहीं दिया। बार और रेस्टोरेंट रात 10 बजे बंद हो जाने चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles