Sunday, April 12, 2026

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

हिमाचल आजकल
शिमला। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर कल्ला की धर्मपत्नी भी मौजूद रही। बीडी कल्ला राजस्थान के वरिष्ठ नेता हैं और राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। इस अवसर पर कुलदीप पठानिया ने उन्हें सोमवार को होने वाले बाल सत्र के बारे भी अवगत करवाया। उन्हें बाल सत्र देखने के लिए भी आमंत्रित किया। इस बाल सत्र के लिए बी डी कल्ला के पोते राघव कल्ला का भी चयन हुआ है। इस दौरान बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थान के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरा राज्य है जहां बाल सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles