इस बार बाजार में उपलब्ध होगा 24 किलो की पैकिंग के लिए कार्टन
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल की फल मंडियों में किलो के हिसाब से सेब बेचने का सरकार के फैसला का अब असर दिखना शुरू हो गया है। कार्टन बनाने वाली कंपनियों भी अब हरकत में आ गई है। बड़ी कंपनियों ने अब 20 और 24 किलो के बॉक्स तैयार करने शुरू कर दिए है। हालांकि इस बार सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन के पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने इस बार प्रदेश की सभी मंडियों में सेब को भी किलो के भाव में बेचने का निर्णय लिया है।
प्रदेश में पहली बार सेब किलो के भाव में बिकेगा। सेब की पैकिंग के लिए बागवान यूनविर्सल कार्टन शुरू करने की मांग कर रहे है। पिछली दिनों शिमला में सरकार के आला अधिकारियों व कार्टन बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक भी हुई थी। हालांकि अधिकतर बागवानों के पास पिछले साल का टेलीस्कोपी कार्टन बचा हूआ है। ऐसे में बागवान टेलीस्कोपी कार्टन में ही सेब की 24 किलो की पैकिंग करने की छूट होगी। वहीं दूसरी तरफ कार्टन तैयार करनी वाली कंपनियों ने 20 व 24 किलो की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन बनाने भी शुरू कर दिया है। जुलाई में ये कार्टन ख्ुाले बाजार में बागवानों को मिलने शुरू हो जाएंगे। अगले साल से सेब की पैकिंग के लिए यूनिसर्वल कार्टन का प्रयोग किया जाएगा। सेब की पैकिंग के लिए बद्दी, नालागढ़ और कालाअंब के अलावा हरियाणा और पंजाब की बड़ी कंपनियों से कार्टन सप्लाई किया जाता है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में सेब मंडियों में दस्तक देना शुरू कर देगा। उधर प्रदेश सरकार फल मंडियों में आढ़तियों को सेब के दाम किलो के हिसाब से तय करने के निर्देश जारी किए है। ऐसे न करने पर आढ़तियों व खरीदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से मडियों समितियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
सरकार की सख्ती के बाद कार्टन बनाने वाली कंपनियों हरकत में आई
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :