Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में 51 हजार का अशंदान

हिमाचल आजकल
शिमला। जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया। प्रेम सिंह को इस वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान समाज के वंचित वर्गों की मदद करने में सहायक सिद्घ होते हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles