Sunday, August 2, 2026

जिला कांग्रेस अध्यक्ष 20 जुलाई तक सभी बूथ कमेटियां को बनाएं : राजीव शुक्ला

हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों से 20 जुलाई तक सभी बूथ कमेटियों का गठन कर इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों से कहा है कि पहली की तरह उन्हें इस बार भी लोकसभा चुनावों में पूरे मनोबल व एकता से उतरना हैं। भाजपा की तानाशाही नीतियों व निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस को लोगों के बीच जाना हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और केंद्र में भी इस बार कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है। हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की करनी है। जिससे केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व की एक मजबूत सरकार बन सकें। राजीव शुकला दिल्ली से वर्चाअल मध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्षों से बात की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनावों के ²ष्टिगत उन्होंने प्रदेश में अपने दौरे शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति सहित किन्नौर का दौरा पूरा कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों का उन्होंने अपना दौरा भी पूरा किया है।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोगों का कांग्रेस पर पूरा भरोसा हैं। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो इस कार्य के लिए नेताआें को जिम्मेदारियां दी जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन के सभी पदाधिकारियों की भी एक बैठक ली जाएगी ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles