भाजपा 17 जून को प्रदेश के 12 जिलों में करेगी धरना प्रदर्शन
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने डलहौजी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हादसा चंबा की घटना बेहद दर्दनाक है। सभ लोगा मनोहर को न्याय दिलाने के लिए एकत्र हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी भाजपा के नेताओं को पीडि़त परिवार के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। अगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस परिवार के पास चले गए होते तो लगता कि प्रदेश का कोई बड़ा व्यक्ति पीडि़त परिवारों से मिलने गया है। अब भाजपा ने तय किया है कि 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों धरने प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। इस दौरान जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
राजीव इिंदल ने कहा कि जब हत्या हुई है तब से सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया हैं उसके दबाव में आकर सरकार ने अपराधी को हिरासत में लिया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया डी एस ठाकुर, विक्रम जरियाल, पवन नय्यर, राजेश ठाकुर, जिया लाल, रीता धीमान, राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर व अमित ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रशासन ने हमें मृतक के घर जाने से रोका : राजीव बिंदल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :