हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को पार्टी नेताओं , कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने हॉली लॉज पहुंच कर उन्हें फूल मालाएं पहना कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने हॉली लॉज को दिया है उसका ऋण वह कभी नही चुका सकती उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के मसीहा स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब उनके बीच नहीं है पर उनका मार्गदर्शन व आशिर्वाद हमेशा ही उनका मार्ग प्रसस्त करता रहेगा। इससे पहले प्रतिभा सिंह ने केक काटा और आने जाने वाले सभी लोगों को मिठाई भी खिलाई। इसी बीच कांग्रेस नेताआें ने कई जगहों पर प्रतिभा सिंह के जन्मदिन की खुशी में अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए और कई जगहों पर पौधरोपण व रक्तदान शिविरों का भी आयोजन भी किया गया। इस दौरान उनके पुत्र व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हॉली लॉज में मनाया जन्मदिन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :