Sunday, August 2, 2026

हिमाचल के विधायकों ने पहली राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में भाग लिया

हिमाचल आजकल
शिमला। एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट पूणे द्वारा मुम्बई के जियो कन्वेनशन सेंटर बाद्रा- कुल्र्ला में आयोजित पहली राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत 2023 में हिमाचल प्रदेश से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समेत 36 जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायती राज मंत्री अनिरूद्घ सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय अवस्थी भी शामिल हुए। इसके अलावा विधायक विपिन सिंह परमार, राजेद्र राणा, सतपाल सिंह सत्ती, संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया, हरिश जनारथा, सुरेद्र शौरी, श्रीमती रीना कश्यप, सुदर्शन सिंह बबलु, होशियार सिंह, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, पूर्ण चन्द ठाकुर, सुरेश कुमार, जीत राम कटवाल, राजेश धर्ममाणी, के एल ठाकुर, विनय कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, मलेद्र राजन, देवेन्द्र कुमार भुट्टो, इन्द्र दत्त लखनपाल, यादविन्द्र गोमा , पवन काजल, डा. जनक राज, त्रिलोक जम्वाल, लोकेन्द्र कुमार, भवानी सिंह पठानिया, दीप राज, विक्रम सिंह ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, चेतन्य शर्मा, आशीष शर्मा, दलीप ठाकुर, चंद्र शेखर व रवि ठाकुर सदस्यों ने भी महासम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में पूरे भारत वर्ष से 3300 से भी अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस सम्मेलन में पूर्व विधान सभा और विधान मंडल अध्यक्ष भी विशेष रूप से आमंत्रित थे।

आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक सभा के अध्यक्ष आेम बिरला द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष एडवोकेट राहूल नारवेकर, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मीरा कुमार और शिवराज पाटिल भी शामिल थे। स सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक राहूल कराड़ ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। यह देश का पहला एेसा महासम्मेलन है जिसमें 3300 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों ने एक मंच सांझा किया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह सम्मेलन एक गैर राजनितिक मंच है। इसका उदेश्य विचारों का आदान प्रदान करना, संवाद के जरिए एक दूसरे को जानना, राजनीतिक विचारधारा से हटकर देश हित सर्वोपरी रखना, प्रभावशाली विधायका, प्रजातंत्र का विकास व लोकतंत्र को सशक्त करना शामिल है ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles