Sunday, August 2, 2026

मृतक के परिवार को पांच लाख देगी भाजपा: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री को मुझसे पहले पहुंचना चाहिए था – जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सलूणी हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को चंबा पुलिस ने सलूणी बर्डर स्थित चोहड़ा डैम के पास रोक दिया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने ऊपर से आए आदेश और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को आगे नहीं जाने दिया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रहे हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए ही मृतक के घर जाकर परिजनों से मिलने का आश्वासन दिया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। मजबूरन प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्य और मौके पर इकट्टा लोग वहीं बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मृतक के परिवार को भाजपा की तरफ से पांच लाख रूप्ए के आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने इस पूरे माामले में हत्यारोपित परिवार की संदिग्ध गतिविधियों का हवाला देते हुए माामले की जांच एनआईए से करवाने की अपनी मांग दोहराई। इस प्रतिनिधि मण्डल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा$ राजीव बिन्दल, चुराह के विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, नूरपुर के पूर्व विधायक राकेश पठानिया समेत अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता अजीब तरह के बयान देते हैं और इस तरह के बयान अराजक तत्वों को शह देते हैं और सलूणी की घटना इसी तरह के शह देने का परिणाम है। यह हिमाचल शांतिप्रिय है। चंबा के लोग शांतिप्रिय हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम इस तरह की घटनाआें पर खामोश बैठे रहेंगे,हम आवाज बुलंद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा हमने इस प्रकरण में एक भी राजनैतिक शब्द नहीं कहा। मृतक परिवार के यहां जाना उनके प्रति सम्वेदना व्यक्त करना, हमारा नैतिक दायित्व है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles