Monday, April 13, 2026

नरेंद्र मोदी ने अटकाने भटकाने और लटकाने की संस्कृति को बदला : जयराम ठाकुर

करनाल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष, गिनवाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ने देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्ति खत्म कर दी है। अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हर काम में पारदर्शिता आई है। किसी भी काम में एक पैसे की शिकायत आज तक नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनपर देश के लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता फिर से प्रधानमंत्री को भारी बहुमत से तीसरी बार सेवा का अवसर देगी। प्रधानमंत्री आज देशवासियों को नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं।
जयराम ठाकुर शनिवार को करनाल के तरावड़ी में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर करनाल पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, यशपाल ठाकुर, ललित डाबडा समेत विभिन्न मोर्चो के नेता मौजूद रहे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी की मीटिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के एक कार्यक्रम में भाग लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी में मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोर्चे समाज में हर वर्ग में काम करने के लिए नेतृत्व खड़ा करने का काम करते हैं। हर समाज के मुद्दों से रूबरू होने और उनके निराकरण के प्रयास करने में मोर्चों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मोर्चा एक सेना की तरह है। मोर्चे की जितनी तैयारी होगी, जीत उतनी ही निश्चित और सरल होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी। आज हरियाणा देश के सबसे सशक्त राज्य के रूप में जाना जाता है। 2024 में फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles