चार कंपनियों ने लिया टैंडर में भाग, जल्द फाइनल होंगे कार्टन के दाम
हिमाचल आजकल
शिमला। सरकारी उपक्रम एचपीएमसी ने सेब सीजन के लिए कार्टन की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचपीएमसी अगले हफ्ते तक कार्टन के दाम फाइनल कर देगी। इस बार एचपीएमसी के पास कार्टन बनाने वाली चार बड़ी कंपनियों ने ऑनलाइन टैंडर में भाग लिया है। बागवानों इस बार कार्टन के दाम काफी होने की उम्मीद लगाए बैठे।
एचपीएमसी इस बार सेब की पैकिंग के लिए यूनिर्वसल
और टेलीस्कोपिक कार्टन उपलब्ध करवाने जा रहा है।
हिमाचल के जुलाई महीने में कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन रफ्तार
पकडऩी शुरू कर देगा। हालांकि इस बार बागवानी विभाग ने पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की कम पैदावार होने की अनुमान लगाया है। लेकिन एचपीएमसी ने कार्टन के खरीद के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करनी शुरू कर दी है। एचपीएमसी ने पिछले हफ्ते कार्टन की खरीद के लिए ऑन लाइन टैंडर आमंत्रित किए थे। इसमें बद्दी और कालाअंब की चार कंपनियों ने कार्टन की
सप्लाई करने में इच्छा जाहिर की है। अब एचपीएमसी कार्टन का कम दाम देन वाली कंपनियों को सप्लाई आर्डर देगा। अहम बात यह है कि एचपीएमसी इस बार सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सलन और टेलिस्कोपिक कार्टन की खरीद करने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पहली बार प्रदेश में सेब की पैकिंग 24 किलो में करने का निर्णय लिया है। मंडियों में सभी आढ़तियों को 24 किलो के पैकिंग वाले बॉक्स को बेचने के सख्त निर्देश दिए है। लिहाजा इस बार मंडियों में सेब किलो के हिसाब से बेचा जाएगा। हालांकि सरकार ने टेलिस्कोपिक कार्टन
में भी 24 किलो तक ही सेब की पैकिंग करने के निर्देश जारी किए है वहीं
दूसरी ओर बागवान इस बार कार्टन के दाम में काफी कमी आने की उम्मीद लगाए बैठे है। बताया जा रहा है कि कागज के दाम कम होने से कार्टन के दाम भी कम होने की संभावना बनी हुई है। इसको लेकर अगले कुछ दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी।
जल्द दिया जाएगा कार्टन का सप्लाई आर्डर: हितेश आजाद
एचपीएमसी के महाप्रबंधक हितेश आजाद का कहना है कि एचपीएमसी ने कार्टन की खरीद की तैयारियों शुरू कर दी है। अगले कुछ दिनों में टैंडर को खोल दिया जाएगा। इसके बाद कंपनियों के साथ कार्टन दाम फाइनल किए जाएंगे। उनका कहना है कि टैंडर में जिन कंपनियों ने कार्टन दाम कम भरे है उस कंपनी को ही कार्टन की सप्लाई का आर्डर दिया जाएगा। एचपीएमसी इस बार यूनिवर्सल और टेलिस्कापिक कार्टन बागवानों को उपलब्ध करने जा रही हे।


| All Rights Reserved | Website By :